June 24, 2026

माउंट किलिमंजारो पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रिकॉर्ड बनाने परदी शुभकामनाएं।

देहरादून 15 फरवरी 2023,

विश्व की ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल माउंट किलिमंजारो पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने वाले टिहरी गढ़वाल निवासी पर्वतारोही रोहित भट्ट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की है। मुख्यमंत्री ने उन्हें विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों में शामिल माउंट किलिमंजारो पर जनवरी, 2023 में 361 फीट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर रिकॉर्ड बनाने पर शुभकामनाएं दी हैं।

इस दौरान रोहित भट्ट ने जानकारी दी है कि, उनका चयन इस साल माउंट एवरेस्ट पर फतह करने के लिये हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस हेतु उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित अन्य कार्यक्रम में गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिस्ता’ का टीजर लॉन्च किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.