Recent Posts

February 9, 2026

मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को रूपये दो करोड़ का रिवॉल्विंग फंड देने की घोषणा की।

देहरादून अगस्त 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को रूपये दो करोड़ का रिवॉल्विंग फंड देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 1064 एप के माध्यम से अब तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है। सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.