June 26, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली केन्द्रीय नीति आयोग की सातवीं बैठक में शामिल होंगे।

देहरादून 03 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 7 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली केन्द्रीय नीति आयोग की सातवीं बैठक में शामिल होंगे। बैठक में सम्बंधित एजेंडा बिन्दुओं के अतिरिक्त राज्य हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं विषयों पर विचार रखेंगे।

आज सचिवालय में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग के समक्ष रखे जाने वाले विषयों पर एजेन्डा से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विभागरवार विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित नीतियां एवं केन्द्र पोषित योजनाएं देश के सभी राज्यों के दृष्टिगत समान रूप से बनायी जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भगवान केदारनाथ के प्रति विशेष आस्था है। गत वर्ष केदारनाथ यात्रा के दौरान उन्होंने 21वीं शदी के इस तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया था। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य के विकास का रोड मेप तैयार किया गया जा रहा है।

“इस वर्ष चार धाम यात्रा में 30 लाख से अधिक श्रद्धालु अब तक आ चुके हैं। आवाजाही भविष्य में और बढ़ेगी, इसके लिये यात्रा मार्ग से जुड़े प्रमुख स्थलों के सुव्यवस्थित यातायात के लिये टनल पार्किंग की योजना राज्य हित में जरूरी है ।

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.सन्धू, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, एसएन पाण्डे, विनोद कुमार सुमन, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो0 दुर्गेश पन्त आदि उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.