August 8, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस काठगोदाम हल्द्वानी में जनसमस्यायें सुनी।

देहरादून 20अक्टूबर 2021,

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित गौलापार क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि गौलापुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच वॉल का निर्माण 15 दिन के भीतर प्रारम्भ कर दिया जायेगा। । क्षेत्र के प्रधान संगठन भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले, जिस पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को   सर्कि टहाउस काठगोदाम हल्द्वानी में जनसमस्यायें सुनी।

इस अवसर पर आपदा प्रबन्धन मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, महापौर डाॅ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहित डीजीपी अशोक कुमार, आयुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी के अलावा जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.