June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अत्यधिक बारिश में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

देहरादून, 20 अक्टूबर 2021,

राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित लोगों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुलाकात की और आपदा में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण मंगलवार को 23 लोगों की मौत हो गई और आठ लापता हो गये, जिनमें से ज्यादातर नैनीताल जिले से हैं। राज्य के विभिन्न हिस्सों, खासकर कुमाऊं क्षेत्र, में लगातार बारिश के कारण कई घर धराशायी हो गये और कई लोग मलबे में फंस गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड में अत्यधिक बारिश से हुए जानमाल के नुक्सान की जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर वार्ता कर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.