June 30, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में आयोजित किए जाने के दिए निर्देश।

देहरादून 06 नवंबर 2021,
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में आयोजित बैठक में राज्य स्थापना दिवस को उत्तराखंड महोत्सव के रूप में आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं। राजधानी से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस अवसर पर उत्तराखंड गौरव पुरस्कार प्रदान किए जाने और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिष्ठित लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सचिव सामान्य प्रशासन विभाग विनोद कुमार सुमन सचिव सामान्य प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 21वें राज्य स्थापना दिवस समारोह के विशेष अवसर पर नौ नवंबर, 2021 को सुबह 9:55 से 11:30 बजे तक पुलिस लाइन, देहरादून में ‘राज्य स्थापना दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इसमें उत्तराखंड पुलिस के जवानों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा तथा परेड की सलामी राज्यपाल द्वारा ली जाएगी। परेड के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा संबोधन किया जाएगा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.