June 25, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजली।

Exif_JPEG_420

देहरादून 09 नवंबर 2021,

देहरादून: 21वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी परिसर देहरादून में शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

पृथक उत्तराखंड राज्य निर्माण आन्दोलनकारियों के संघर्ष और शहादत को याद करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा की हमारे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड राज्य बना। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार अग्रसर है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड युवावस्था में है। 2025 तक उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने भी शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.