June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को किया भंग ।

देहरादून 30 नवंबर 2021,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया है। उल्लेखनीय है कि चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम, 2019 द्वारा गठित बोर्ड बनने के बाद बनी स्थितियों और सभी हितधारकों के पक्षों पर विचार करने के बाद सरकार ने बोर्ड को भंग करने का फैसला लिया है।चारधाम देवस्थानम प्रबंधन अधिनियम 2019 का गठन तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के कार्यकाल में किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के उत्तराखंड दौरे से पहले राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस अधिनियम के विरोध में पंडा पुरोहितों द्वारा प्रदेश में काफी विरोध किया जारहा था। माना जा रहा है कि बीजेपी के एक मुख्यमंत्री को हटाये जाने के कई कारणों में से एक कारण यह भी था। इस फैसले के बाद पीएम मोदी का 4 दिसम्बर का दौरा और भी महत्वपूर्ण हो गया है।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.