September 27, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि, कार्यों को य्सुनियोजित तरीके से गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयावधि में किया जाए

देहरादून 22 जून 2022,

उत्तराखंड: सचिवालय देहरादून में राज्य सम्पति विभाग की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उन्हें सुनियोजित तरीके से गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समयावधि में किया जाए। ताकि कम खर्चे में अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने राज्य सम्पति विभाग के प्रस्तुतीकरण पर नाराज़गी जताते हुए निर्देश दिये कि प्रस्तुतीकरण सूक्ष्म व स्पष्ट हो। निर्माण कार्यों कि गुणवत्ता खराब होने पर संबधितों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने एकीकृत पैटर्न पर कार्य करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के समय प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सभी विभागों को काम में तेजी के साथ ही आपसी समन्वय से कार्य करना होगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम्, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव प्रताप शाह एवं राज्य संपति विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.