मुकेरियां में CM धामी का रोड शो, युवाओं से नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का आह्वान
पंजाब के होशियारपुर जिले के मुकेरियां में आयोजित विशाल रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब की जनता, विशेषकर युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति के जीवन को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर भी इसका गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
नशा मुक्त भारत का संकल्प
सीएम धामी ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा नशे में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामाजिक स्तर पर जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। इसी संकल्प के साथ नशा मुक्त पंजाब से नशा मुक्त भारत की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है।
रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोगों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
