June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास कार्यों पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की।

देहरादून 25 जुलाई 2022,

दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के विकास कार्यों को लेकर दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर राज्य में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास कार्यों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास और कनेक्टिविटी में काफी काम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग -109 के चौड़ीकरण हेतु पीडब्ल्यूडी उत्तराखण्ड को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने, राष्ट्रीय राजमार्ग -09 के अन्तर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (किमी0 2.81 से किमी0 50.00) की डीपीआर प्रस्तुत स्वीकृति, सितारगंज-टनकपुर मोटर मार्ग को 04 लेन में निर्मित किये जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु पीडब्ल्यूडी को कार्यदायी संस्था बनाये रखने और राष्ट्रीय राजमार्ग-731 के अन्तर्गत मझौला – खटीमा ( 13 किमी0) मोटर मार्ग को 04 लेन में परिवर्तित किये जाने के सम्बन्ध में भी अनुरोध किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.