June 24, 2026

संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध।

देहरादून 25 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: शासन ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी को अधिक प्रभावशाली एवं सक्षम बनाये जाने व कुमाऊँ मण्डल में सरकार के कार्यों के सफल प्रचार-प्रसार हेतु संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान को अग्रिम आदेशों तक मीडिया सेंटर हल्द्वानी में सम्बद्ध किया गया है।

इस सम्बंध में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त निदेशक चौहान,पूर्व की भांति समय-समय पर मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दिल्ली में उपस्थित रहते हुए मीडिया से समन्वय व प्रचार-प्रसार का कार्य भी सम्पादित करेंगे।

कार्यालय महानिदेशक सूचना में संयुक्त निदेशक सूचना के.एस. चौहान को आवंटित कार्यों को अब उप निदेशक सूचना मनोज श्रीवास्तव को आवंटित किया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.