August 8, 2026

यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

देहरादून 27 जून 2022,

दिल्ली: यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति पद के लिए संसद भवन में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन पत्रों के चार सेट निर्वाचन अधिकारी को सौंपे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार समेत विपक्ष के अन्य नेता मौजूद थे।यशवंत सिन्हा विपक्षी दलों के उम्मीदवार हैं। राष्ट्रपति पद के लिए यशवंत सिन्हा का मुकाबला एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मुझे अपने आम उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए उनका धन्यवाद। मैं वास्तव में सम्मानित हूं। संविधान की रक्षा करना हमारा गंभीर वादा, प्रतिज्ञा और प्रतिबद्धता है।

राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को और मतगणना 21 जुलाई को होगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.