June 24, 2026

रामनगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ की प्रस्तावित धर्मशाला के शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।

देहरादून 17 अक्टूबर 2021,

रामनगरी अयोध्या: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने ’दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ की प्रस्तावित धर्मशाला के शिलान्यास पूजन कार्यक्रम में भाग लेते हुए, मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ में आहूति दी। श्री धामी ने कहा कि धर्मशाला के निर्माण के बाद रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आने वाले देश और दुनिया के रामभक्तों को विश्व स्तरीय आवासीय सुविधा मिलेगी।

धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धाम ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। मंदिर को दिव्य और भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। मंदिर निर्माण से अयोध्या पूरी दुनिया के लिए एक धार्मिक केन्द्र बन जाएगा। उसके बाद यहां रामभक्तों और श्रद्धालुओं की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सामाजिक संगठनों को भी सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामभक्तों को अयोध्या में ठहरने के लिए उच्चस्तरीय सुविधा मुहैया करवाने के लिए ’दिल्ली सेवा धाम ट्रस्ट’ भव्य धर्मशाला का निर्माण कर रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मणिराम दास की छावनी पहुंचकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत नृत्य गोपाल दास जी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास ने श्री धामी को रामनामा भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सांसद श्री लल्लू सिंह, विहिप के केंद्रीय मंत्री श्री राजेंद्र सिंह पंकज, प्रांतीय प्रवक्ता श्री शरद शर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.