June 26, 2026

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

देहरादून 02 मई 2022 ,

दिल्ली: देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा, “ईद-उल-फितर के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि,ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के दौरान रोजे रखने और विशेष इबादत करने बाद मनाया जाता है तथा रोजेदारों में भाईचारे और परोपकार की भावना का संचार करता है। इस दौरान गरीबों में अन्न, भोजन बांटने को विशेष महत्व दिया जाता है। यह त्योहार, लोगों को सौहार्दपूर्ण, शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि, “आइए ईद के पाक मौके पर, हम सब, स्वयं को मानवता की सेवा तथा जरूरतमंदों के जीवन को संवारने के लिए फिर से समर्पित करने का संकल्प लें।”

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.