August 18, 2026

रेडक्रास सोसाइटी के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने ज़िला रेडक्रास सोसाइटी के स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण का उठाया लाभ।

देेेहरादून 24 मई 2022,

उत्तराखंड: देहरादून के प्राचीन शिव मन्दिर रीठा मंडी, निकट मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग, में ज़िला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं औषधि वितरण का लाभ उठाया ।

आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग करने वाले समस्त चिकित्सकों व तकनीशियनों का जिला रेडक्रास समिति द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया है। सभी चिकित्सकों व तकनीशियनों को रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक सर हेनरी ड्यूनांट का चित्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

शिविर का आयोजन रेडक्रास प्रबंधन समिति के सदस्य विकास कुमार और शिविर का कुशल संचालन रेडक्रास प्रबंधन समिति सदस्य पद्मिनी मल्होत्रा द्वारा किया गया।

शिविर में जिला रेडक्रास सोसाइटी सचिव कल्पना बिष्ट, अनिल वर्मा चेयरमैन, यूथ-रेड क्रॉस कमेटी, आशीष कुमार चनालिया, सुभाष चौहान वाईस चेयरमैन-देहरादून, रुपाली शर्मा (देहरादून टीम कोऑर्डिनेटर), पद्मिनी मल्होत्रा (मेंबर मैनेजिंग कमिटी-देहरादून), श्री विकास गुप्ता (मेंबर मैनेजिंग कमिटी- देहरादून, लाइफ मेंबर में मेजर प्रेमलता वर्मा, रवींद्र पडियार, नितिन कुमार, ममता खन्ना, राजीव गुप्ता, सनी अग्रवाल, राघव गोयल, मनोज धीमान, अन्तेजा बिष्ट, स्वास्थ्य हॉस्पिटल से वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ० पंकज दीक्षित (पेट रोग विशेषज्ञ), डॉ० जगदीश रावत (छाती रोग विशेषज्ञ), डॉ० विवेक रोहिला (गुर्दा रोग विशेषज्ञ), श्री अमित कुमार (एंडोस्कोपिक एवं तकनीशियन), सुनील दीक्षित (पी०आर०ओ), आदि डॉक्टर्स , तकनीशियन एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे ।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.