June 24, 2026

रॉकेट लॉन्चर, जैविक-केमिकल अटैक प्रूफ और आधुनिक तकनीक युक्त आईएनएस विशाखापत्तनम भारतीय नौसेना के बेड़े में हुआ शामिल।

देहरादून 21 नवंबर 2021,

रॉकेट लॉन्चर, जैविक-केमिकल अटैक प्रूफ और आधुनिक तकनीक युक्त आईएनएस विशाखापत्तनम को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किए जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की परिभाषा की मनमानी तौर पर व्याख्या कर कुछ देशों द्वारा समुद्र के कानून को लगातार कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपना आधिपत्य जमाने और संकीर्ण पक्षपाती हितों वाले कुछ गैर-जिम्मेदार देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों की गलत व्याख्या कर रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना के शीर्ष कमांडरों की मौजूदगी में शामिल किया गया यह मिसाइल विध्वंसक जहाज सभी आधुनिक तकनीकों से लैस है। आईएनएस विशाखापत्तनम का निर्माण स्वदेशी स्टील से किया गया है। इसके निर्माण में इस्तेमाल की गई 75% से अधिक सामग्री स्वदेशी है। यह करीब कुल 163 मीटर लंबा और 17 मीटर चौड़ा है। इसकी वहन क्षमता भी 7400 टन से अधिक है। इसमें 4 गैस टरबाइन इंजन लगाए गए हैं और यह अधिकतम 56 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चल सकता। आईएनएस विशाखापत्तनम के नौसेना के बेड़े में शामिल होने से देश की तीनो सेनाओं को अतिरिक्त ताकत मिलेगी।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.