June 24, 2026

रोड सेफ्टी से नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है: मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून 23 सितंबर 2022,

उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लिया।

“आज के दौर में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है। यह आयोजन इस दिशा में जन जागरूकता का कार्य करेगा। क्रिकेट का यह आयोजन उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने तथा इस क्षेत्र में प्रदेश को पहचान दिलाने में मददगार होगा।

इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और देवभूमि उत्तराखण्ड में सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.