June 28, 2026

लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के नेतृत्व में संविदाकार ठेकेदार समिति का प्रतिनिधि मंडल मंत्री सतपाल महाराज से मिला।

देहरादून 08 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति का एक प्रतिनिधिमंडल लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत के नेतृत्व में अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से मिला और उन्हें अपनी समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि मंत्री महाराज को अवगत कराया कि लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों के पंजीकरण और नवीनीकरण की शर्तें अत्यंत जटिल कर दी गई जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्रों के ठेकेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजीकरण और नवीनीकरण की कठिन एवं जटिल शर्तों के चलते पर्वतीय क्षेत्र के ठेकेदारों के आगे रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसलिए पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्व की भांति किया जाए।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह व्यक्तिगत रूप से भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

प्रतिनिधिमंडल में ठेकेदार सन्तन सिंह, राकेश गौड़, दीपक जुयाल, उपेंद्र भट्ट, शंकर भंडारी, नरेंद्र डंडरियाल, आलोक नेगी, पूरण सिंह, प्रदीप असवाल, नरेन्द्र भंडारी, हेमचंद देवरानी, दिगंबर सिंह रावत, मनोज रावत और गणेश आदि शामिल थे।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.