June 24, 2026

“लोक पर्व फूलदेई”

देहरादून 15 मार्च 2023,

उत्तराखंड में “लोक पर्व फूलदेई” हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने लगा है। चैत्र मास की प्रथम तिथि को फूलदेई पर्व मनाया जाता है। यह लोक पर्व, फुलारी एवं फूल सक्रांति के नाम से जाना जाता है। इसमें छोटे बच्चे सुबह-सवेरे फूल लेकर लोगों की देहरियों पर रखते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। यह पर्व मानव को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास भी कराता है।

फूलदेई के अवसर पर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में क्षेत्र के बच्चों ने पारंपरिक मांगल गीतों के साथ रंग-बिरंगे फूल बरसाए। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डाॅ. धनसिंह रावत, सौरभ बहुगुणा, डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल सहित विधायकों ने बच्चों से मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी लोक परंपराओं एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखने का संदेश दिया।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.