June 24, 2026

पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन वायु सेना करेगी।

देहरादून 14 मार्च 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में “देश की उत्तरी सीमाओं अवस्थापना विकास” के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे का संचालन वायु सेना द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमांत जनपदों में अवस्थापना विकास जैसे रोड़, रेल, दूरसंचार, वायुसेवा के कार्य तेजी किये जा रहे है। लंबित कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारण हेतु सीमांत ज़िलों के जिलाधिकारियों को प्रतिमाह बैठक किये जाने के लिए निर्देशित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य राज्य है, यहां लगभग प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सेना और सशस्त्र बलों से जुड़े हैं। सेना के प्रति लोगों के दिल में अथाह प्रेम है। सेना के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाये जाएँगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.