August 17, 2026

स्वच्छता व्यवस्था नहीं पाए जाने पर संबंधित दुकान स्वामियों का चालान करते हुए सात हजार का अर्थदंड वसूला गया।

देहरादून 22 मई 2022,

उत्तराखंड: जनपद देहरादून के उप जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में नगर निगम देहरादून, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पलटन बाजार स्थित मांस की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सात दुकानों पर मानकों के अनुसार स्वच्छता व्यवस्था नहीं पाए जाने पर संबंधित दुकान स्वामियों का चालान करते हुए सात हजार का अर्थदंड वसूला गया। संबंधित दुकानों के स्वामियों को मानकों के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अनियमितता की पुनरावृत्ति होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में खाद्य सामग्री की दुकानों पर साफ सफाई एवं गुणवत्ता मानकों का परिपालन करवाने हेतु निर्देश दिए गए थे।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम, खाद्य निरीक्षक देहरादून आदि उपस्थित थे।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.