June 26, 2026

अधिक से अधिक युवाओं को आईटीआई एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है: सौरभ बहुगुणा।

देहरादून 09 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: देहरादून वन विभाग के मंथन सभागार में सौरभ बहुगुणा मंत्री पशुपालन दुग्ध विकास मत्स्य पालन गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल कौशल विकास एवं सेवायोजन की अध्यक्षता में चिंतन शिविर का आयोजन किया गया । चिंतन शिविर में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की कार्य नीतियों और कार्य योजनाओं एवं आगामी वर्षों के रोडमैप को लेकर गहन चर्चा की गई।

चिंतन शिविर में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने निर्देश दिए कि वर्ष 2025 तक जब हमारा राज्य 25 वर्ष का होगा तब विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को आईटीआई एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराना ही समस्त कौशल प्रशिक्षण योजनाओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए इसी आधार पर प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्थाओं का चयन किया जाना आवश्यक है।

कैबिनेट मंत्री ने वर्ष 2025 तक राज्य की समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का उच्चीकरण कर उनमें राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उद्योगों की मांग के अनुरूप उन्नत बनाने की दिशा में कार्य योजना तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राज्य के युवाओं हेतु सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है जो विभाग एवं उद्योगों की संयुक्त साझेदारी के माध्यम से विकसित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सीईओ के माध्यम से उच्च गुणवत्ता एवं उद्योगों की मांग के अनुकूल स्किल मैन पावर तैयार की जाएगी वर्तमान में इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग एवं टेक्सटाइल के क्षेत्रों में सी ओई स्थापित किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभागीय सचिव दोनों विभागों में समन्वय स्थापित कर प्रशिक्षणार्थियों को ओजेटी एवं अपरेंटिस हेतु गन्ना विकास के अंतर्गत संचालित चीनी मिलों में भेजा जाए तथा गन्ना विभाग के विभागीय अधिकारियों द्वारा महीने में दो बार राष्ट्रीय संस्थानों में गेस्ट लेक्चर दिया जाए। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष राज्यों के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से 25 मेधावी प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में भ्रमण कराया जाएगा।

चिंतन शिविर में विजय कुमार यादव सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विनोद गोस्वामी निदेशक प्रशिक्षण परियोजना निदेशक उत्तराखंड कौशल विकास समिति हरवीर सिंह निदेशक सेवायोजन, चंद्रकांता उपनिदेशक सेवायोजन, जेएम नेगी संयुक्त निदेशक यूके डब्लू डी पी, अनिल कुमार त्रिपाठी संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण, अनिल गोसाई संयुक्त निदेशक गढ़वाल मंडल, मयंक अग्रवाल उपनिदेशक, पंकज कुमार उपनिदेशक संजीव कुमार, राजेंद्र वल्दिया आदि उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.