August 8, 2026

आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत।

देहरादून 10मार्च 2022,

पंजाब: आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 सीटों में 92 सीटों पर विजय प्राप्त कर ली है। जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके अधिकांश मंत्री चुनाव हार गये हैं। वहीं आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रूपनगर के चमकोर साहिब और बरनाला में बहादुर सीट से चुनाव लड़ा था। उनको दोनों सीटों पर आप उम्मीदवारों से शिकस्त मिली है। कांग्रेस ने पिछले साल सितंबर में कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलाकर चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त किया था। पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी और कांग्रेस हाईकमान के अविवेक पूर्ण फैसले ने पंजाब कांग्रेस को सत्ता विहीन कर दिया है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.