June 24, 2026

ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने श्री धामी से भेंट की।

देहरादून 29 दिसंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सचिवालय में ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने भेंट की है। श्री पात्रा ने अवगत कराया कि जनवरी 2023 में ओडिशा में पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन किया गया है। ओडिशा के मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने इस आयोजन में शामिल होने हेतु ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा प्रेषित निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री श्री धामी को सौंपा।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने ओडिशा के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का आभार व्यक्त किया।

एक अन्य अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि, हम राज्य में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे, जिससे उत्तराखण्ड के आंदोलन का इतिहास तथा लोक संस्कृति के विभिन्न आयामों को पाठ्य पुस्तकों में शामिल किया जा सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.