देहरादून 01 मार्च 2022,
दिल्ली: रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव दैनिक उपभोग वस्तुओं की कीमतों में हो रही वृद्धि के रुप में दिखाई देने लगा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत ₹102 प्रति बैरल पहुंच गई है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस की कीमत बढ़ना स्वाभाविक है। 1 मार्च 2022 से एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी किये गए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 105 रुपये की वृद्धि की गई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के भी महंगा होने की संभावना है। फिलहाल घरेलू एलपीजी सिलेंडर कीमतों में वृद्धि नहीं की गई है।