Recent Posts

February 9, 2026

कांग्रेसियों ने भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया।

देहरादून 05 मई 2023,

कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा के बाद भाजपा और कांग्रेस में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के साथ सड़क पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस मुद्दे को लेकर उत्तराखंड बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया था। वहीं कांग्रेस ने अब भाजपा के हनुमान चालीसा पाठ को भाजपा के खिलाफ हथियार बना लिया है। कांग्रेस मुख्यालय में आज भाजपा की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि अब भगवान और बजरंगबली ही भाजपा के कुकृत्यों के लिए उसका विनाश करेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राजधानी दून सहित सभी जिला मुख्यालयों में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर करन माहरा ने कहा कि भगवान राम और बजरंगबली भाजपा की बपौती नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो दूसरे दलों पर राजनीतिक तुष्टीकरण का आरोप लगाती है वह खुद अपने राजनीतिक लाभ के लिए समाज को बांटने में जुटी है।

कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि, भाजपा नेताओं के कुकृत्यों के लिए भगवान राम और बजरंगबली भाजपा को जरूर दंडित करेंगे। उनका कहना है कि भगवान राम और हनुमान ने हिंसा और आतंक फैलाने वालों को दंडित किया है। जो हिंसा कराते हैं और हत्या कराते हैं उन्हें भी बजरंगबली जरूर दंडित करेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ से पहले गणपति के भजन गाए गए इस कार्यक्रम में अनेक नेता और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.