February 8, 2026

कांग्रेस कमेटी की सीईसी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम सूची जारी की।

देहरादून 27 जनवरी 2022,

दिल्ली: कांग्रेस कमेटी के सीईसी ने अंतिम सूची जारी कर दी है। कुछ सीटों पर विवादों के कारण कांग्रेस ने पूर्व में जारी की गई सूची में संशोधन किया है। नई सूची के अनुसार डोईवाला से मोहित उनियाल को बदलकर गौरव चौधरी, ज्वालापुर (एससी) से बरखा रानी को बदलकर रवि बहादुर, लालकुंआ में संध्या डालकोटी के स्थान पर हरीश रावत, कालाढुंगी में महेंद्र पाल सिंह की जगह महेश शर्मा को टिकट दिया गया है। महेंद्र पाल सिंह को सबसे विवादित सीट रामनगर से टिकट दिया गया है। इस तरह से पांच सीटों में फेरबदल करते हुए तीन लोगों के टिकट काट दिए गए। वहीं, नरेंद्र नगर में ओम गोपाल रावत को टिकट दिया गया है। नरेंद्र नगर सीट पर भाजपा के दिग्गज नेता सुबोध उनियाल के चुनावी मैदान में होने के कारण हाट सीट हो गई है। रुड़की से यशपाल राना, हरिद्वार ग्रामीण से अनुपमा रावत, चौबट्टाखाल से केसर सिंह नेगी, सल्ट से रणजीत रावत, प्रत्याशी बनाया गया है।

बुधवार की देर रात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सीईसी इंचार्ज एवं महासचिव मुकुल वासनिक ने अंतिम सूची जारी की।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.