June 25, 2026

उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल।

देहरादून 27 जनवरी 2022,

उत्तराखंड : उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस पार्टी छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उपाध्याय का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रह्लाद जोशी , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। किशोर उपाध्याय कांग्रेस में पिछले चालीस वर्षों से सक्रिय रहे हैं। उपाध्याय टिहरी विधानसभा से दो बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक किशोर उपाध्याय का कांग्रेस पार्टी छोड़ना हरीश रावत के राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का दुष्परिणाम है।

किशोर उपाध्याय के कांग्रेस छोड़ने से कांग्रेस को उत्तराखंड में बड़ा नुक्सान होने की संभावना जताई जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने टिहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अभी तक प्रत्याशी नहीं किया है। टिहरी से किशोर उपाध्याय को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.