June 24, 2026

कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट और अभद्रता को लेकर कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से मिला।

देहरादून 24 नवंबर 2022,

कांग्रेस पार्षद कोमल बोहरा व उनके पति कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा के साथ मारपीट और अभद्रता किए को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष व विधायक चकराता प्रीतमसिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से मिला।

कांग्रेस प्रतिनिधिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बताया कि, सम्बंधित पुलिस थाने द्वारा मामले की जांच में कोताही बरती जा रही है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस द्वारा आरोपियों की दो दिन बाद क्रॉस एफआईआर दर्ज किये जाने पर आपत्ति दर्ज करवाते हुए प्रकरण में न्यायोचित कार्यवाई किये जाने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किये जाने का आग्रह किया है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री राजेन्द्र शाह, पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, निगम पार्षद रमेश कुमार मंगू, श्रीमती रीता रानी, श्रीमती संगीता गुप्ता तथा आनन्द त्यागी, श्रीमती मीना रावत, अनुराग गुप्ता, अनूप कपूर, प्रवेश त्यागी, अजय सिंह, भरत शर्मा, नागेश रतूड़ी, राकेश पंवार, अजय बेनवाल व अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.