June 26, 2026

कामन वेल्थ गेम्स 2022 के चौथे दिन भारत ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते।

 

चरणजीत कौर

 

सुशीला देवी लिकमाबम

विजय कुमार यादव

देहरादून 02 अगस्त 2022,

दिल्ली: कामन वेल्थ गेम्स के चौथे दिन सुशीला देवी लिकमाबाम, विजय कुमार यादव और हरजिंदर कौर ने पदक जीता। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने पदक विजेताओं को उनके इस असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।

भारत ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के चौथे दिन तीन पदक जीते। महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमाबाम ने रजत पदक, जूडो स्टार विजय कुमार यादव ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक और भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। 3 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका 9 पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी, केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर और देश के कोने-कोने से भारतीयों ने इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत बधाई दी है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.