April 30, 2026

कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी, मुख्य सचिव सख्त

देहरादून में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। बैठक में निर्माण कार्यों से जुड़े शासनादेश (जीओ) जारी करने में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई।

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए तीन दिनों के भीतर जीओ जारी किए जाएं, ताकि निर्माण कार्यों में कोई बाधा न आए। साथ ही कुंभ के लिए भूमि अधिग्रहण और आवंटन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों को समन्वय बैठक कर ट्रैफिक प्लान जल्द अंतिम रूप देने को कहा गया। हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए सड़क और रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

कुंभ क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छता के लिए एक डेडिकेटेड सैनिटेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी तय किया गया कि कुंभ के दौरान लोक संस्कृति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक के साथ सांस्कृतिक अनुभव भी मिल सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूचना केंद्रों की संख्या बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.