June 16, 2026

मुख्यमंत्री ने ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

CM पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में दैनिक जागरण समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रखर छात्रवृत्ति योजना 2025’ के तहत चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

इस योजना के अंतर्गत वे विद्यार्थी शामिल हैं, जो अखबार वितरण करने वाले एजेंटों के परिवारों से आते हैं और कठिन परिस्थितियों के बावजूद शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, अनुशासन और समर्पण से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने अभिभावकों के परिश्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों की सफलता का आधार बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे भविष्य में समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.