June 24, 2026

केंद्रीय सचिव, पर्यटन अ‌रविंद सिंह ने, “प्रसाद योजना” और “स्वदेश दर्शन” जैसी केंद्रीय योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली।

देहरादून 16 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: केंद्रीय योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में उत्तराखंड में हो रहे कार्यों के संबंध में अरविंद सिंह आईएएस केंद्रीय पर्यटन सचिव, भारत सरकार ने देहरादून में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की है। आईएचएम के सभागार में आयोजित बैठक में केंद्रीय सचिव, पर्यटन अ‌रविंद सिंह ने, “प्रसाद योजना” और “स्वदेश दर्शन” जैसी केंद्रीय योजना के तहत हुए कार्यों की जानकारी ली।

बैठक में अपर सचिव पर्यटन सोनिका (आईएएस) और अपर निदेशक श्रीमति पूनम चंद ने “प्रसाद योजना” और “स्वदेश दर्शन” योजना के तहत उत्तराखंड में हुए कार्यों की जानकारी दी। कार्यों की सराहना करते हुए केंद्रीय सचिव, पर्यटन अरविंद सिंह ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में यूटीडीबी अपर निदेशक विवेक सिंह चौहान और आईएचएम के प्राचार्य जगदीश खन्ना समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.