October 5, 2026

कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार: जनसैलाब ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

देहरादून 27 अप्रैल 2023,

उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास का आज बागेश्वर स्थित बागनाथ सरयू घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें पुलिस जवानों द्वारा सलामी दी गई। जनसैलाब ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी , कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्य , प्रेमचन्द अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा समेत विभिन्न राजनेताओं और अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि स्‍व. चंदन राम दास का आकस्मिक निधन संपूर्ण राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा स्व0 दास सहज व मृदुभाषी थे, उनका हमारे बीच से यो चले जाना दुखद है। यह समाज, राज्य व पार्टी के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा गरीबों व समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति के लिए काम किया व जन आवाज को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते थे। उन्होंने कहा उनके सपनों व संकल्पों को आगे बढाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को उनके घर जाकर ढ़ाढस बधाया।

अंतिम विदाई में विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैडा, मेयर जोगेन्द्र रौतेला, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक शेर सिंह गडिया, महेश नेगी, ललित फर्स्वाण, पूर्व सासंद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अल्मोडा प्रकाश चन्द्र जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविन्द सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री अजेय कुमार, ब्लॉक प्रमुख गोविन्द दानू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी व हजारों लोग मौजूद रहे

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.