Recent Posts

May 10, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण।

देहरादून 29 जुलाई 2022,

दिल्ली: बहुप्रतीक्षित राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत के साथ, दूरदर्शन स्पोर्ट्स राष्ट्रमंडल खेल, 2022 के उद्घाटन समारोह से लेकर 8 अगस्त, 2022 को होने वाले समापन समारोह तक, सीधे मैदान से सभी एक्शन लाइव प्रसारण करेगा।

डीडी स्पोर्ट्स का प्रसारण 28 जुलाई, 2022 को इंग्लैंड के बर्मिंघम स्थित अलेक्जेंडर स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है। डीडी स्पोर्ट्स द्वारा केवल डीडी फ्री-डिश पर 20 खेल स्पर्धाओं का सीधा प्रसारण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 29 जुलाई से हुई है।

215 खिलाड़ियों का भारतीय दल 16 खेल स्पर्धाओं में भाग ले रहा है। चूंकि विभिन्न स्थानों पर एक साथ कई टूर्नामेंट चल रहे हैं, डीडी स्पोर्ट्स के प्रसारण में खेलों के विभिन्न कार्यक्रमों के व्यापक कवरेज को शामिल किया गया है, जिसमें भारत से संबंधित मैचों, गतिविधियों और भागीदारी पर मुख्य ध्यान दिया जा रहा है।

डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर, खेल-कार्यक्रमों के अंत होने तक जारी रहेगा। डीडी स्पोर्ट्स के दैनिक प्रसारण में खेल विशेषज्ञों और पत्रकारों के साथ आधे घंटे का ‘खेल से पहले’ (प्री-शो) भी शामिल है, जो दिन के निर्धारित खेल-कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हैं। पूरे दिन ब्रेक के दौरान, डीडी स्पोर्ट्स के एंकर दर्शकों को आने वाले खेल-कार्यक्रमों से अवगत कराते हैं।

डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर लाइव प्रसारण के अलावा, ऑल इंडिया रेडियो और डीडी स्पोर्ट्स का ट्विटर हैंडल (@ddsportschannel) और ऑल इंडिया रेडियो स्पोर्ट्स (@akashvanisports) खेलों के बारे में नियमित अपडेट दे रहे हैं।

बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में 72 राष्ट्र भाग ले रहे हैं।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.