October 31, 2025

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से भेंट।

देहरादून 19 मार्च 2023,

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए नई खेल नीति बनाए जाने तथा खिलाड़ियों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है साथ ही खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है।

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री भारत चौहान आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.