February 8, 2026

चंपावत स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया उद्घाटन: जन समस्याओं का जल्द होगा समाधान।

देहरादून 13 अगस्त 2022,

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चंपावत में टी.आर.सी चंपावत से गोरल चौड़ मैदान तक आयोजित तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, दीप पाठक, मोहित पाठक व बडी संख्या में महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नए ने आज गौरल चौड़ मैदान मार्ग, चंपावत स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा की कैंप कार्यालय खुलने से चंपावत व आस-पास के क्षेत्र की जनता की समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, श्रीमती गीता धामी, जिलाध्यक्ष भाजपा दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने लोहाघाट के ऋषेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा का भी शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.