June 24, 2026

चीनी मिलों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जायें:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 10 जनवरी 2023,

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में गन्ना विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि, चीनी मिलों की आय बढ़ाने के लिए प्रयास किए जायें। गन्ना किसानों का भुगतान समय पर हो , यह भी सुनिश्चित किया जाए। जो चीनी मिलें लगातार घाटे में चल रही हैं, इनके कारणों का विश्लेषण किया जाए। गन्ने की हाई वैराइटी के उत्पादन पर अधिक फोकस किया जाए। चीनी मिलें अपनी आय के संसाधन बढ़ाने एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने का प्रयास करें। प्राथमिकता के आधार पर ब्वायलर एवं टरबाईन परिवर्तन के लिए चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव दिये जाएं। चीनी मिलों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए मोलासिस आधारित इथेनॉल प्लांट लगाने पर जोर दिया।

बैठक में उपस्थित केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा चीनी मिलों का चरणबद्ध आधुनिकीकरण किया जाने की आवश्यकता है। गन्ना विकास कार्ययोजना के तहत अधिक परते वाली गन्ने की प्रजाति पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। गन्ना किसानों को समय पर भुगतान हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि 2022-23 हेतु पेराई सत्र नवम्बर 2022 से शुरू हो चुका है। पिछले वर्ष की अपेक्षा वर्तमान में मिलों में पेराई क्षमता, चीनी परता एवं चीनी उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश में 2021-22 के सहकारी, सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की सभी मिलों का गन्ना भुगतान पूर्ण किया जा चुका है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन सचिव विजय कुमार यादव, एस.एन पाण्डेय, अपर सचिव श्री उदयराज,अरूणेन्द्र चौहान एवं सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.