June 24, 2026

जनपद देहरादून में “वृहद रोजगार मेला” का आयोजन।

देहरादून 10  मई 2023,

भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय कैरियर सेवा संस्थान नोएडा (उत्तर प्रदेश) एवं निदेशक सेवायोजन, उत्तराखण्ड द्वारा माह मई 2023 के अन्तिम सप्ताह में जनपद देहरादून में “वृहद रोजगार मेला” आयोजित करेगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि, “बृहद रोजगार मेले” का उदघाटन मा० कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार एवं मा० कैबिनेट मंत्री, कौशल विकास एवं सेवायोजन, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा किया जाना प्रस्तावित है। रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्र की लगभग 85 से अधिक नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है।

इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में 11 मई 2023 से समय प्रातः 10ः00 बजे से अपराहन 05ः00 बजे तक अपना पंजीयन कर सकते है। अभ्यर्थी इस संबंध में विभागीय बेवसाइट www-rojgar-uk-gov-in पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.