June 24, 2026

जिला प्रशासन देहरादून ने पुराने गर्म कपड़ों को जरुरतमन्द लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम चलाया।

देहरादून 03 दिसंबर 2022,

जिला प्रशासन देहरादून द्वारा, प्रबुद्ध नागरिकों से भेंट में प्राप्त पुराने गर्म कपड़ों को जरुरतमन्द लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम चलाया है। जिसमें नागरिकों से जरूरतमंद लोगों को पुराने गर्म कपड़े भेंट करने की अपील की गई है।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि, बढ़ती सर्दियों के कारण कई लोगो को गरम कपड़ों की उपलब्धता ना होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन देहरादून द्वारा एक कदम बढ़ाया गया है, जिसको आप सभी के सहयोग से सफल बनाया जा सकता है ।

इच्छुक नागरिक गरम कपड़े भेंट करने के लिए 18001802525 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा चलाई जा रही इलेक्ट्रिक बसों में तथा वात्सल्य डे केयर सेन्टर वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास इ0सी0 रोड, सर्वे चौक पर गरम कपड़े भेंट किए जा सकते हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.