October 5, 2026

त्यूनी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से 04 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु।

देहरादून 07 अप्रैल 2023,

देहरादून के तहसील त्यूनी बाजार में 02 मंजिला आवसीय भवन में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने एवं सिलेण्डर फटने के कारण घटना में 04 बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों में अधिरा, पुत्री विकेश उम्र लगभग 2 वर्ष 6 माह निवासी पराला धारगढी तहसील त्यूनी देहरादून, सीजल पुत्री विकेश उम्र लगभग 1 वर्ष 6 माह निवासी पराला थारगढी तहसील त्यूनी देहरादून, समृधि पुत्री जयलाल, उम्र 9 वर्ष निवासी विकराड़ तहसील नेहरूया हिमाचल प्रदेश, सोनम पुत्री त्रिलोक उम्र 9 वर्ष निवासी नूनस तहसील त्यूनी देहरादून, घटना स्थल पर जिला प्रशासन, पुलिस टीम थाना त्यूनी फायर सर्विस त्यूनी एवं हिमाचल, एस०डी०आर०एफ० टीम मोरी (उत्तरकाशी) 108 एम्बुलेंस सेवा द्वारा मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्यवाही की गयी । स्थानीय ग्रामीणों / निवासियों द्वारा भी राहत बचाव कार्य में सहयोग दिया गया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.