June 23, 2026

दस वर्ष में सितारगंज विधानसभा उत्तराखंड की श्रेष्ठ विधानसभा होगी: विजय बहुगुणा।

Exif_JPEG_420

देहरादून 07 फरवरी 2022,

ऊधमसिंह नगर: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने सितारगंज विधानसभा क्षेत्र में युवा भाजपा मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में कहा कि, सितारगंज वासियों से राजनीतिक रिश्ता नहीं बल्कि भरोसे का रिश्ता है। सितारगंज में सिर्फ विकास का मुद्दा है। विकास के मामले में इस क्षेत्र ने पूरे देश में अलग पहचान बनाई है।

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड के विकास योजनाओं के लिए दिये वजट का हवाला देते हुए बताया कि, मोदी जी ने पिछले डेढ़ साल में उत्तराखंड को एक लाख करोड़ रुपए की योजनाएं दी हैं, जिससे चार धाम की सड़कों का निर्माण, विद्युत परियोजनाओं , मेडिकल कॉलेज, नई सड़कों के निर्माण से प्रदेश का विकास हो रहा है। दस वर्ष में सितारगंज विधानसभा उत्तराखंड की श्रेष्ठ विधानसभा होगी।

गुरु ग्राम रोड़ शक्ति फार्म में भाजपा युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने कहा कि, विपक्षी प्रत्याशी पिछले पांच साल में क्षेत्र में नहीं आयें हैं। सितारगंज के विकास में इन्होंने कोई कार्य नहीं किया है। अब क्षेत्र की जनता में झूठा वायदा और प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। कुछ लोग अपने को किंगमेकर मानते हैं। इन्होंने नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया है।

सौरभ बहुगुणा ने कहा कि सिरसा रोड और सूखी नदी पर पुल बनवा कर जनता से किए गए वायदों को पूरा किया है। अब इस क्षेत्र की जनता रोजगार और कारोबार के लिए सुरक्षित निडर होकर आवागमन कर रही है। सितारगंज में बस अड्डा निर्माण, डिग्री कॉलेज, रुद्रपुर में मिनी स्टेडियम आदि कार्यों से इस क्षेत्र का विकास किया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.