Recent Posts

February 8, 2026

दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का निधन:गुरुग्राम मेदांता में मुलायम सिंह यादव ने अन्तिम सांस ली।

देहरादून 10 अक्टूबर 2022,

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का उपचार के दौरान निधन हो गया है। वह पिछले दिनों से अस्वस्थ थे। उपचार के लिए उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सुबह आठ बजकर 16 मिनट पर उनका निधन हो गया। दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक दलों में शोक व्याप्त है। गुरुग्राम मेदांता में मुलायम सिंह यादव ने आखिरी सांस ली है।

मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव ने उनके निधन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे”।

मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को सैफ़ई ले जाया जा रहा है। 11 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे सैफई में अंतिम संस्कार होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीटर पर कहा कि मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे। उन्होंने कई दशकों तक राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई। अपने लम्बे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने अनेक पदों पर काम किया और देश, समाज और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया। उनका निधन पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.