July 29, 2026

केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से, तैयारियां अंतिम चरण में

श्री केदारनाथ धाम यात्रा 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।जिलाधिकारी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।

सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।आगे उन्होंने कहा कि अब तक कुल 4 लाख 73 हजार 168 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में श्रद्धालुओं के बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। यात्रियों की सुविधा के लिए सोनप्रयाग में पंजीकरण केंद्र को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है

विशाल मिश्रा, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग

पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने जानकरी देते हुए बताया कि यात्रा के दृष्टिगत 3 सुपर जोन, 17 जोन एवं 47 सेक्टर बनाए गए हैं। इसी प्रकार से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए भी सुपर जोन, जोन एवं सेक्टर बनाए गए हैं। भीड़ वाले क्षेत्रों में मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट लगातार गश्त करेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर स्थाई एवं अस्थाई पार्किंग स्थलों की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात को नियंत्रित करने में आसानी होगी। शटल सेवाओं, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि यात्रियों को जाम जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.