June 24, 2026

दीपावली कै शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

देहरादून 23 अक्टूबर 2022,

दीपावली कै शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में दीपावली की बधाई देने आए अधिकारियों के साथ राज्य के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की तर्ज पर ही राज्य के अन्य पौराणिक मंदिरों व तीर्थ क्षेत्रों के विकास के लिये काम करेगी।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के टाॅपर छात्र-छात्राओं को एलबीएसएनएए, आईआईटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए। इससे हमारे बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद वर्धन, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, श्रीमती सौजन्या, शैलेश बगोली, डॉ पंकज कुमार पांडे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सभी जनपदवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित त्यौहार मनाने का अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि, दीपों के इस त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाए तथा कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.