June 23, 2026

देहरादून में 26 स्थानों से अतिक्रमण हटाये गये।

देहरादून 21 अप्रैल 2023,

जनपद में सड़कों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशन पर 5 जोन बनाए गए है। नगर निगम, पुलिस, प्रशासन की अलग-अलग संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण हटाए जाने की कार्यवाही पिछले चार दिन की जा रही है। आज प्रथम टीम द्वारा मोहब्बेवाला से निरंजनपुऱ, द्वितीय टीम द्वारा धूलकोट से कुआवाला अपने क्षेत्र में तृतीय टीम द्वारा ब्रह्मकमल चौक राजपुर रोड से कैनाल रोड, धोरण बैण्ड, आईटीपार्क , चतुर्थ टीम द्वारा रिस्पना पुल से आईएसबीटी तक पांचवी टीम द्वारा घंटाघर से दिलाराम चौक जाखन तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।

पांचो टीमों द्वारा आज अपने-अपने जोन में 26 स्थानों से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर निगम देहरादून द्वारा कुल 81 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू.एक लाख बाइस हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही तथा पुलिस टीम द्वारा 64 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू बत्तीस हजार के तथा संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 75 चालान करते हुए लगभग धनराशि रू पचपन हजार के अर्थदण्ड की कार्यवाही की गयी।

जिलाधिकारी ने अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के दौरान राजपुर रोड़ पर टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने कहा जनमानस के लिए पैदल चलना सुगम रहे इसके लिए फुटपाथ एवं सड़क को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए कड़ी कार्यवाही की जा रही है तथा यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। एक बार अतिक्रमण मुक्त किये गए स्थान पर दुबारा अतिक्रमण करने वालों पर भारी अर्थदण्ड के साथ ही नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.