June 24, 2026

पंडित नेहरू ने देश को लोकतांत्रिक बनाने में दिया योगदान।

देहरादून 01 मई 2023,

कर्नाटक:   हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में वोट करें ताकि कांग्रेस बहुमत से जीत दर्ज कर सके। अगर हम एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन नहीं करते हैं तो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने  कर्नाटक में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर हमला बोला और कहा कि ‘हमें याद रखना चाहिए कि गांधी जी और पंडित नेहरू ने देश को लोकतांत्रिक बनाने में अपना योगदान दिया लेकिन कुछ लोग, जिन्होंने देश की आजादी में कुछ नहीं किया, वो सबसे बड़े देशभक्त और राष्ट्रवादी बनते हैं। खरगे ने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों ने देश में बुनियादी ढांचे का चहुंमुखी विकास किया है।

उन्होंने कहा कि ‘ कांग्रेस के नेतृत्व ने भारत का निर्माण किया। प्राइमरी स्कूल, हाई स्कूल, आईआईटी, आईआईएम और इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले। भाजपा ने क्या किया? वह स्कूलों को बंद कर रहे हैं ताकि निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा सके।’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने देश में लोकतंत्र को मजबूत किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं। वरना भारत भी पड़ोसी देशों की तरह तानाशाह बन गया होता। खरगे ने कहा कि हम सच बोलते हैं और भाजपा की तरह वोटों के लिए झूठ नहीं बोलते।’

ज्ञातव्य है कि, कर्नाटक में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.