June 23, 2026

पश्चिमी विक्षोभ के कारण ,25 अक्‍टूबर तक बारिश का दौर बना रहेगा:भारतीय मौसम विभाग।

और और

देहरादून  23 अक्टूबर 2021,

दिल्ली, भारतीय मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामनि ने कि, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापसी की बात कही साथ ही उत्तर-पूर्व मानसून के आने की भी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग  ने शुक्रवार को कहा, ‘नवीनतम अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्व, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के बाकी हिस्सों से कल मानसून की पूरी तरह वापसी हो जाएगी। उत्तर पूर्व मानसून का आगमन 26 अक्टूबर से हो रहा है।’

पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को दिल्ली में बादल छाया रहेगा वहीं जम्मू कश्मीर में बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब में भी बौछारें पड़ेंगी लेकिन उत्तराखंड और अन्य इलाकों में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग की मानें तो देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में 25 अक्‍टूबर तक बारिश का दौर बना रहेगा। विभाग का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर बन रहा है जिससे भारी बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बन रही है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक 22-24 अक्टूबर के दौरान एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र खास तौर पर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को प्रभावित करने की संभावना है। यह 23-24 अक्टूबर के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों पर भी सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में गरज चमक और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और भारी वर्षा की आशंका है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.