पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
 
        देहरादून 17 फरवरी 2022,
दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पंजाब विधानसभा के 20 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए जारी वीडियो सन्देश में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला।
कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने कहा कि “कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ख़राब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। साल साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराने पर लगी है।
भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा वाले राष्ट्रवाद पर मनमोहन सिंह ने कहा, इस सरकार का नकली राष्ट्रवाद जितना खोखला है, उतना ही खतरनाक है। इनका राष्ट्रवाद अंग्रेजों की बांटों और राज करो की नीति पर टिका है। संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है। ये सरकार विदेश नीति के मोर्चे पर भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। देश की जनता कांग्रेस अच्छे काम को याद कर रहे हैं। भाजपा के शासन में कुछ उधोगपति और अधिक अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं। भाजपा ने पीएम मोदी की सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के सीएम और राज्य के लोगों का अपमान करने की कोशिश की।
केंद्र की विदेश नीति पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व पीएम ने कहा, इस सरकार आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं जबकि गरीब लोग और गरीब होते जा रहे हैं।

 
                         
                 
                 
                 
                 
                 
                